Study Govts Result

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Recruitment 2023 रेलवे ने दिए ग्रुप डी और सी पदों पर बड़ी भर्ती निकालने के संकेत, देखें जोन वाइज वैकेंसी

By Studygovtsresult - Aug 27,2023
RRB Recruitment 2023 रेलवे ने दिए ग्रुप डी और सी पदों पर बड़ी भर्ती निकालने के संकेत, देखें जोन वाइज वैकेंसी

RRB Recruitment 2023 – Overview

Name of post :RRB Recruitment 2023
No. of posts :298973
Location :india

RRB Recruitment 2023 रेलवे ने दिए ग्रुप डी और सी पदों पर बड़ी भर्ती निकालने के संकेत, देखें जोन वाइज वैकेंसी : RRB Recruitment 2023 : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने फरवरी 2019 के बाद बड़ी भर्ती के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में 298973 सीटें खाली हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

RRB Recruitment 2023 : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने फरवरी 2019 के बाद बड़ी भर्ती के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में 298973 सीटें खाली हैं। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में सांसद प्रमोद तिवारी के सवालों के जवाब में दी. वर्ष 2019 में ग्रुप डी में एक लाख तीन हजार के अलावा पैरा मेडिकल और स्नातक एनटीपीसी सहित एक लाख 39 हजार रिक्तियां निकाली गई थीं। इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

इस वर्ष निकलेगी बहाली

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने देशभर के सभी 21 आरएबी से वैकेंसी मांगी हैं. उम्मीद है कि साल 2023 के मध्य तक रेलवे में डेढ़ से दो लाख खाली पदों को भर दिया जाएगा. इसमें ग्रुड डी और सी से जुड़े पदों पर और बहाली होगी। इसकी तैयारी चल रही है। वहीं, ग्रुप ए और बी के खाली पदों को भी भरा जाएगा। ये पद यूपीएससी के जरिए भरे जाते हैं। 2020 के बाद ग्रुप ए और ग्रुप बी में बड़ी वैकेंसी नहीं निकाली गई हैं। अब इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

ईस्ट सेंट्रल और ईस्ट जोन में 18 जोन में आरआरबी के जरिए 45 हजार रिक्तियां भरी जाती हैं। इस समय देश के सभी जोन में वैकेंसी हैं। बिहार के क्षेत्र पूर्व मध्य और पूर्वी रेलवे के अंतर्गत आते हैं। ईस्ट सेंट्रल और ईस्ट जोन को मिलाकर 45 हजार रिक्तियां हैं। इसी तरह वेस्ट सेंट्रल और वेस्ट में 42 हजार रिक्तियां हैं। वहीं 18 जोन में से प्रत्येक में हजारों पद खाली हैं। तीन जोन ईस्ट कोस्ट, साउथ ईस्ट सेंट्रल और साउथ वेस्ट को छोड़कर सभी जोन में दस हजार से ज्यादा वैकेंसी हैं।

बिहार के छात्रों का रुझान अधिक

क्षेत्र रिक्तियां

मध्य 28606

पूर्व तट 8278

पूर्व मध्य 14439

पूर्व 30327

मेट्रो 1069

उत्तर मध्य 18383

पूर्वोत्तर 14118

पूर्वोत्तर सीमा 15705

उत्तर 38967

क्षेत्र रिक्तियां

उत्तर पश्चिमी 15207

दक्षिण मध्य 16947

दक्षिण पूर्व मध्य 8025

दक्षिण पूर्व 17661

दक्षिण 22357

दक्षिण पश्चिम 6581

पश्चिम मध्य 11636

पश्चिम 30667

कुल 298973

सोशल मीडिया पर अभियान चलाने की घोषणा

बिहार के छात्र रेलवे में नियुक्ति के लिए देश भर के सभी 21 आरआरबी में आवेदन करते हैं। बिहार के छात्रों का झुकाव सरकारी नौकरियों, खासकर रेलवे की नौकरियों की तरफ ज्यादा होता है। हाल के वर्षों में बिहार के छात्रों ने आरआरबी ग्रुप डी और एनटीपीसी परीक्षा में बदलाव को लेकर भी आंदोलन किया था। इसके बाद इसमें संशोधन किया गया। फिलहाल इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरी ओर 20 फरवरी को रेलवे में भर्ती को लेकर छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर अभियान चलाने की घोषणा की गई है.


Join Telegram

Click Here