RPSC New Bharti 2022 – Overview
Name of post : | RPSC New Bharti 2022 |
Qualification : | graduate |
Last Date : | 27 Nov 2022 |
Location : | india |
RPSC New Bharti 2022: आरपीएससी ने जारी किया नई भर्ती का नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू, यहां से जाने पूरी जानकारी
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
RPSC New Bharti 2022: राजस्थान नई भर्ती 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट भर्ती 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय तिथि के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आरपीएससी ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट भर्ती 2022 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 18 नवंबर 2022 से शुरू होगा और आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2022 तक रखी गई है।
आरपीएससी नई भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता क्या होगी? आयु सीमा क्या होगी और आवेदन शुल्क क्या होगा इसकी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से दी गई है जिसे आप ध्यान से देख लें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना की जांच करनी चाहिए।
आरपीएससी राजस्थान नई भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे आरक्षित वर्ग के आवेदक को नियमनुसार छूट दी जाएगी।
आरपीएससी नई भर्ती 2022 में आवेदन करने पर यदि राजस्थान सामान्य वर्ग एवं क्रीम नियर श्रेणी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹350 देय होगा। और राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों से ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में लिए जाएंगे।
इसके अलावा इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उन आवेदकों से ₹150 आवेदन शुल्क लिया जाएगा, जिनकी पारिवारिक आय ढाई लाख रुपये से कम है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
आपको बता दे की राजस्थान नई भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान (जीव विज्ञान / गणित) के साथ वरिष्ठ माध्यमिक या व्यावसायिक चिकित्सा में डिप्लोमा के समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।