Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 – Overview
Name of post : | Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 |
Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023: राजस्थान सरकार की इस योजना में 50 हजार रुपए मिलेंगे, यहां से करे आवेदन: Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 - राजस्थान सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रहा है। आज की इस पोस्ट में हम आपको राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के तहत ₹50000 की राशि सहयोग के रूप में दी जाती है। यह राशि अलग-अलग किस्तों में दी जाती है, जिसका विवरण आपको इस पोस्ट में मिल जाएगा। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना से सम्बंधित पूरी जानकारी जैसे की इस योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता क्या है, आयु सीमा क्या होगी और इस योजना का लाभ कौन ले सकता है और कितना लाभ मिलेगा आदि जानने के लिए इस लेख के अंत तक बने रहे। यदि आप मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और मुख्यमंत्री राजश्री योजना की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का उद्देश्य
-
राजस्थान में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाकर बालिकाओं का सर्वांगीण विकास करना है।
-
बालिकाओं के पालन-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में लैंगिक भेदभाव को रोकने और बालिकाओं की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए।
-
बालिका मृत्यु दर को कम करना और गिरते लिंगानुपात में सुधार करना।
-
स्कूलों में लड़कियों का नामांकन करना।
-
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर को कम करना है।
-
लड़कियों को समाज में बराबरी का अधिकार देना।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि: Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023
बालिका के जन्म के बाद छुट्टी लेने पर
|
₹2500/-
|
1 वर्ष का टीकाकरण होने पर
|
₹2500/-
|
राजकीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर
|
₹4000/-
|
राजकीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर
|
₹5000/-
|
राजकीय विद्यालय कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर
|
₹11000/-
|
राजकीय विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने पर
|
₹25000/-
|
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Required Documents
-
आधार कार्ड
-
जन आधार कार्ड
-
मूल निवास प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
महिला के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
-
बैंक अकाउंट नंबर
मुख्यमंत्री राजश्री योजना मैं लाभ लेने के लिए पात्रता तथा शर्तें: Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023
-
ऐसी बालिकाओं को मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ मिलेगा जिनका जन्म 1 जून 2016 को या उसके बाद हुआ है।
-
यदि प्रथम किस्त का लाभ प्राप्त करने के समय माता-पिता या अभिभावक के पास आधार या जन आधार कार्ड नहीं है तो संस्थागत प्रसव के आधार पर प्रथम किश्त का लाभ प्रदान किया जायेगा। लेकिन दूसरी किस्त का लाभ लेने से पहले आधार या जन आधार कार्ड देना जरूरी होगा। इसलिए अभ्यर्थी अपना जन आधार कार्ड पहले से बनवा लें।
-
प्रथम किस्त के लिए संस्थागत प्रसव हेतु राज्य एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में जन्म लेना अनिवार्य होगा।
-
राजस्थान के मूल निवासियों को मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 का लाभ मिलेगा।
-
संस्थागत प्रसव से जन्मी सभी बालिकाओं को प्रथम एवं द्वितीय किश्त का लाभ दिया जायेगा। जबकि तीसरी और बाद की किश्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित बच्चों तक ही सीमित होगा।
-
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड अथवा ममता कार्ड के अनुसार सभी टीके लगवाने पर दूसरी किस्त का लाभ दिया जायेगा।
Important link: Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023
Official website
Faq Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023
प्रश्न 1 : Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें ?
उत्तर: मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आप अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी या स्कूल या नजदीकी ई मित्र केंद्र से कर सकते हैं।