Navodaya Vidyalaya Admission 2023 – Overview
Name of post : | Navodaya Vidyalaya Admission 2023 |
Navodaya Vidyalaya Admission 2023 : नवोदय विद्यालय में कराएं बच्चे का एडमिशन, यहां से देखें किस राज्य में है सबसे अधिक स्कूल
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
Navodaya Vidyalaya Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय देश के जाने-माने स्कूलों में से एक है जहां आप अपने बच्चों को बहुत ही कम फीस में अच्छी शिक्षा दे सकते हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाती है। आपको बता दे की आज के समय में देश के हर राज्य में नवोदय विद्यालय की एक शाखा है। खास बात यह है कि नवोदय विद्यालय जैसे अच्छे स्कूल से शिक्षा प्राप्त करना हर माता-पिता का सपना होता है। ऐसे में आज हम यहां पूरी जानकारी लेकर आए हैं कि कैसे आप अपने बच्चों का नामांकन नवोदय स्कूल में करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस लेख के अंत तक बने रहे। Navodaya Vidyalaya Admission 2023
Navodaya Vidyalaya Admission 2023 - आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए पहले आवेदन पत्र भरा जाता है, उसके बाद परीक्षा ली जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को नवोदय विद्यालयों में छठी या नौवीं कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। अगर आपका बच्चा 5वीं या 8वीं कक्षा पास करने वाला है तो आप नवोदय विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप पर नवोदय की ओफ्फिसिकाल वेबसाइट जा सकते हैं।
आपको बता दे कि इस स्कूल में छात्रों को कम फीस के अलावा हॉस्टल, लाइब्रेरी, ड्रेस सहित खेलकूद और किताबें मुफ्त दी जाती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को छात्रावास में ही रहना पड़ता है। यहां प्रवेश लेने के बाद प्रत्येक छात्र को विद्यालय विकास कोष के रूप में 600 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
फिलहाल 2023-24 के दाखिले के लिए फॉर्म जारी कर दिए गए हैं, जिनकी परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को होगी और रिजल्ट जून तक आने की संभावना है। बता दें कि नवोदय विद्यालय की सबसे ज्यादा 76 शाखाएं उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 54 जबकि बिहार में 39 नवोदय विद्यालय हैं। आप यहां राज्यवार नवोदय विद्यालयों की पूरी सूची देख सकते हैं।
झारखंड– 26, उत्तराखंड– 13, उत्तर प्रदेश– 76, राजस्थान– 35, महाराष्ट्र– 34, मध्यप्रदेश– 54, बिहार – 39 चंडीगढ़– 1, छत्तीसगढ़– 28, दिल्ली– 2, गुजरात– 34, हरियाणा– 21, हिमाचल प्रदेश– 12, जम्मू कश्मीर– 20, पंजाब– 23, ओडिशा– 31, नागालैंड– 11, मणिपुर– 11, आंध्र प्रदेश– 15, मिजोरम– 8, मेघालय– 12, अरुणाचल प्रदेश– 17, असम– 27, दादरा नगर हवेली और दमन दीव– 3, गोवा– 2, कर्नाटक– 31, केरल– 14, लद्दाख– 2, लक्षद्वीप– 1, पश्चिम बंगाल– 18, अंडमान निकोबार– 3, त्रिपुरा– 8 तेलंगाना– 9, सिक्किम– 4 पुडुचेरी– 4