Funny Jokes in Hindi – Overview
Name of post : | Funny Jokes in Hindi |
Location : | india |
Funny Jokes in Hindi: सोनू-एक दिन हलवाई की दुकान पर गया और जीभरकर जलेबी खाई… दुकानदार… : Funny Jokes in Hindi: Sonu- One day he went to the confectionery shop and ate jalebi to his heart's content... The shopkeeper...
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
Funny Jokes In Hindi: हिंदी में मजेदार चुटकुले स्वस्थ रहने से आज का जीवन सुखी हो जाता है, और स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है, आज लोग कई बीमारियों से ग्रस्त हैं, इसलिए लोग हंसना भूल गए हैं, आज के समय में हंसना बहुत जरूरी है, स्वस्थ रहें। है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप सकारात्मक सोचने लगते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार न करें।
दिन में जब भी समय मिले तो खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से हमें खुशी मिलती है और हम तनाव से दूर रहते हैं। साथ ही चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स और जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
पुजारी: धरती बड़ी
शराबी: धरती बड़ी तो शेषनाग पर क्यों खड़ी?
पुजारी: शेषनाग बड़ा।
शराबी: शेषनाग बड़ा तो शिव के गले में क्यों पड़ा?
पुजारी: शिव बड़ा।
शराबी: शिव बड़ा तो पर्वत पर क्यों खड़ा?
पुजारी: पर्वत बड़ा।
शराबी: पर्वत बड़ा तो हनुमान की ऊँगली पर क्यों पड़ा?
पुजारी: हनुमान बड़ा।
शराबी: हनुमान बड़ा तो राम के चरणों में क्यों पड़ा?
पूजारी: राम बड़ा।
शराबी: राम बड़ा तो रावण के पीछे क्यों पड़ा?
पूजारी: अरे मेरे बाप तू बता कौन बड़ा? . . .
शराबी: इस दुनिया में वो बड़ा जो पूरी बोतल पीकर भी अपनी टांगों पर खड़ा।
पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद, एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा -
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।
मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली,
क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता,
तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।
पहली लड़की - भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।
दूसरी लड़की - नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।
शराबी बोला - तो मैं रुकूं या जाऊं?
Join Telegram
Click Here