Central Railway Recruitment 2022 – Overview
Name of post : | Central Railway Recruitment 2022 |
Qualification : | 12th pass |
No. of posts : | 596 |
Last Date : | 28 Nov 2022 |
Location : | india |
Central Railway Recruitment 2022: सेंट्रल रेलवे में 596 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास अभ्यर्थी जल्दी करें आवेदन
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
Central Railway Recruitment 2022: सेंट्रल रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने कुल 596 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आप 28 अक्टूबर से 28 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल रेलवे ने स्टेनोग्राफर, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर, क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और अकाउंट क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को 28 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सेंट्रल रेलवे भर्ती 2022 के लिए पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और सभी जानकारी नीचे दी गई है। इसलिए इस लेख को पूरा पढ़े। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें। Central Railway Recruitment 2022
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2022 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। यानी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दे की सेंट्रल रेलवे भर्ती 2022 के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तक रखी गई है। इसमें ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष, एससी और एसटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।
स्टेनोग्राफर- इस पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को शॉर्टहैंड स्पीड और स्टेनो की जानकारी होनी चाहिए।
सीनियर कमर्शियल क्लर्क कम टिकट क्लर्क- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
स्टेशन मास्टर - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष होना चाहिए।
कनिष्ठ लेखा सहायक - आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष होना चाहिए।
गुड्स गार्ड - आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
जूनियर कमर्शियल क्लर्क कम टिकट क्लर्क- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
अकाउंट क्लर्क- आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।