Ayushman Bharat Yojana 2022 – Overview
Name of post : | Ayushman Bharat Yojana 2022 |
Location : | india |
Ayushman Bharat Yojana 2022: आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत मिलेंगे 5 लाख, जानिए आवेदन प्रक्रिया
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
Ayushman Bharat Yojana 2022: Ayushman Bharat Yojana 2022 - भारत सरकार द्वारा समय-समय पर कई योजनाएं चलाई जाती हैं। ये योजनाएं भारत सरकार द्वारा देश के गरीब और पिछड़े परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना भारत के गरीब और पिछड़े परिवारों की स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत देश के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। जिसके तहत 1350 बीमारियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता से गरीब परिवार के लोग भी 5 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त कर सकेंगे। अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी को जानने के लिए इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।
आयुष्मान भारत योजना क्या है: Ayushman Bharat Yojana 2022
आपको बता दे की आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शुरू की गई है। आयुष्मान भारत योजना 2018 के बजट में शुरू की गई योजनाओं में सबसे बड़ी और सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना 14 अप्रैल 2018 को शुरू की गई थी और आयुष्मान भारत योजना 25 सितंबर 2018 को पूरे देश में लागू की गई थी। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 40 करोड़ नागरिकों को फायदा होगा। इस योजना के तहत देश के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे दी गई जानकारी का पालन करें।
आयुष्मान भारत योजना के लाभ और विशेषताएं: Ayushman Bharat Yojana 2022
-
इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 10 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
-
आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 8.03 करोड़ परिवार और शहरी क्षेत्रों में 2.33 करोड़ परिवारों को सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 के तहत कवर किया जाएगा।
-
आयुष्मान भारत योजना गोल्ड कार्ड के तहत व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा ले सकेंगे।
-
स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में लगभग 1350 बीमारियों के साथ साथ कोरोना को भी शामिल किया गया है।
-
इस योजना के तहत देश के सभी राज्यों के सरकारी और निजी अस्पतालों का मुफ्त इलाज के लिए चयन किया जाएगा।
-
बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ आसानी से मिल सकता है।
-
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पुलिस बल में तैनात कर्मियों के लिए सीएपीएफ स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है।
-
आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए जम्मू और कश्मीर के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेहत योजना शुरू की गई है।
योजना के अंतर्गत आने वाले रोग: Ayushman Bharat Yojana 2022
-
बाईपास तरीके से कोरोनारी आर्टरी बदलाव
-
प्रोस्टेट कैंसर
-
करॉटिड एनजीओ प्लास्टिक
-
स्कल बेस सर्जरी
-
डबल वाल्व रिप्लेसमेंट
-
पलमोनरी वाल्व रिप्लेसमेंट
-
लैरींगोफैरिंजेक्टोमी
-
टिश्यू एक्सपेंडर
-
एंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन
योजना के अंतर्गत ना आने वाले रोग: Ayushman Bharat Yojana 2022
-
ड्रग रिहैबिलिटेशन
-
ओपीडी
-
फर्टिलिटी संबंधित प्रक्रिया
-
अंग प्रत्यारोपण
-
व्यक्तिगत निदान
-
कॉस्मेटिक संबंधित प्रक्रिया
आवश्यक दस्तावेज: Ayushman Bharat Yojana 2022
-
परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड
-
मोबाइल नंबर
-
राशन कार्ड
-
ऐड्रेस प्रूफ: वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें: Ayushman Bharat Yojana 2022
-
सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर मूल दस्तावेज जमा करने होंगे।
-
इसके बाद जन सेवा केंद्र के एजेंट द्वारा आपके सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
-
उसके बाद आप योजना के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे और आपको पंजीकरण देंगे।
-
इसके बाद 10 से 15 दिनों के बाद आपको जन सेवा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड दिया जाएगा, इस तरह आपका आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण हो जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2022 कैसे चेक करे
-
सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
-
उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चर कोड डालकर जेनरेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है।
-
अब आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस के जरिए ओटीपी आएगा, बॉक्स में ओटीपी भरकर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें लाभार्थी का नाम खोजने के लिए आवेदक का नाम, राशन कार्ड नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
-
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको बॉक्स में पूछी गई जानकारी भरकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-
उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट खुल जाएगी।
Important link: Ayushman Bharat Yojana 2022
Official website